न्यूज ऑफ इंडिया (एजेन्सी)

लखनऊ: 02 नवम्बर, 2023

 उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  जयवीर सिंह 03 नवम्बर से 05 नवम्बर, 2023 तक विभिन्न जनपदों के भ्रमण पर रहेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार पर्यटन मंत्री कल 03 नवम्बर को अपराह्न 03ः30 बजे लखनऊ से प्रस्थान कर शाम तक फिरोजाबाद पहुंचेगे। अगले दिन 04 नवम्बर, 2023 को शिविर कार्यालय निकट रेलवे क्रासिंग करहल रोड मैनपुरी में पूर्वाह्न 09 बजे से 01 बजे तक जनसमस्याओं की सुनवाई करेंगे।

श्री जयवीर सिंह रविवार 05 नवम्बर को पूर्वाह्न 10 बजे से 01 बजे तक सिरसागंज जिला फिरोजाबाद कैम्प कार्यालय में जनसमस्याओं की सुनवाई करेंगे। रात्रि विश्राम के पश्चात 06 नवम्बर, 2023 को दोपहर तक लखनऊ वापस आयेंगे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *