न्यूज ऑफ इंडिया (एजेन्सी)
लखनऊ: 02 नवम्बर, 2023

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने के उद्देश्य से खरीफ क्रय वर्ष 2023-24 में धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य कॉमन धान 2183 रूपये प्रति कुं० और धान ग्रेड-ए 2203 रूपये प्रति कुं० की निर्धारित दर से खरीद की जा रही है। विभिन्न धान क्रय केन्द्रों के माध्यम से अब तक 87635.52 मीट्रिक टन धान किसानों से क्रय किया गया है। इस योजना से अब तक लगभग 13959 किसानों को लाभान्वित किया गया है।
  खाद्य एवं रसद विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 10355 मीट्रिक टन खरीद हुई है। किसानों की सुविधा के दृष्टिगत स्थायी धान क्रय केन्द्र/स्थल बनाये जाने पर विशेष ध्यान दिया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *