(बहुआयामी समाचार हरदोई )——–:🖋️

हरदोई। संडीला के श्रीरामलीला मैदान में अब भवन का भी निर्माण होगा। शासन ने भवन निर्माण के साथ ही अन्य कार्यों के लिए 1.19 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत की है। सीएंडडीएस को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है।शासन ने सार्वजनिक श्रीरामलीला स्थलों के सुदृढ़ीकरण की योजना के तहत संडीला के श्रीरामलीला परिसर में भवन व अन्य निर्माण की स्वीकृति दी है। शासन के अनुसचिव रघुनाथ प्रसाद वर्मा ने जारी पत्र में कहा है कि शासन ने संस्कृति विभाग की ओर से तैयार कराए गए प्रस्ताव पर यह राशि स्वीकृत दी है। कहा है कि सीएंडडीएस की ओर से तैयार किए गए प्रस्ताव में संडीला के श्रीरामलीला परिसर में मंचन के लिए अभी तक चबूतरा ही बना है। वहां पर भवन की आवश्यकता है और अन्य कामों को भी कराया जाना है। इससे श्रीरामलीला के मंचन में कलाकारों को सुगमता रहेगी।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed