चन्द्र भानु सिंह, अध्यक्ष, चयन समिति/प्रथम अपर जिला जज, बदायूँ ने अवगत कराया है कि जनपद न्यायालय, बदायूं में विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय हेतु एक रीडर, एक अहलमद व एक चपरासी की नियुक्ति हेतु। जनपद न्यायालय, बदायूं में विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट कक्ष संख्य-2, के न्यायालय हेतु उनकी नियुक्ति के दिनांक से न्यायालय की कार्यावधि के लिए न्यायालय एवं कार्यालय में कार्य करने हेतु एक रीडर, एक अहलमद व एक चपरासी की आवश्यकता है।
उपरोक्त पदों में रीडर व अहलमद की भर्ती जनपद न्यायालय एवं कलेक्ट्रट के सेवानिवृत्त कर्मचारियों से की जानी है। अतः कथित विभागों के सेवानिवृत्त कर्मचारीगण से अपेक्षा है कि वह उक्त पदों हेतु अपने-अपने आवेदन पत्र जनपद न्यायाधीश, बदायूं के कार्यालय में विज्ञप्ति की तिथि से अन्दर एक माह प्रस्तुत कर सकते है। रीडर एवं अहलमद की भर्ती 4500/- रूपये प्रतिमाह मानदेय पर होगी। चपरासी का मानदेय अंकन रूपये 100 प्रति कार्यदिवस होगा। आवेदक अपने-अपने आवेदन पत्र में अपना नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, शैक्षणिक योग्यता, पदनाम, अपनी सेवानिवृत्त होने की तिथि तथा विभाग का नाम भी अंकित करें। रीडर व अहलमद के पदों पर नियुक्त व्यक्ति 65 वर्ष की आयु तक ही सेवा हेतु अर्ह होंगे। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पद पर आवेदन हेतु न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष होगी तथा कार्यकाल 65 वर्ष की आयु सीमा तक होगा।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी बदायूं

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ का दो दिवसीय कैंप शुरू; पालिका कर्मियों को मिलेगी ₹5,000 की विशेष छूट MD NEWS बहुआयामी समाचार रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर। नगर पालिका परिषद फतेहपुर में सोमवार से भारत सरकार की महत्वाकांक्षी ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के तहत दो दिवसीय जन जागरूकता कैंप की शुरुआत हुई। राजरानी सोलर ग्रीन एनर्जी द्वारा आयोजित इस कैंप का शुभारंभ नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (EO) रविंद्र कुमार और यूपी नेडा (UPNEDA) के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।कैंप के पहले ही दिन स्थानीय निवासियों में भारी उत्साह देखा गया। 200 से अधिक लोगों ने सोलर पैनल स्थापना, सरकारी सब्सिडी और इससे होने वाले आर्थिक लाभों की जानकारी ली, जबकि 10 उपभोक्ताओं ने मौके पर ही अपना पंजीकरण कराया। इस दौरान राजरानी सोलर ग्रीन एनर्जी के प्रोपराइटर ज्ञान सिंह ने लोगों को सौर ऊर्जा के महत्व को समझाया।कर्मचारियों के लिए विशेष ऑफरकैंप का मुख्य आकर्षण नगर पालिका कर्मचारियों के लिए की गई विशेष घोषणा रही। इसके तहत 29 और 30 जून 2026 के बीच पंजीकरण कराने वाले पालिका कर्मियों को भारत सरकार द्वारा निर्धारित अनुमानित लागत पर ₹5,000 की अतिरिक्त छूट दी जाएगी।अपील: अधिशासी अधिकारी ने शहरवासियों और पालिका कर्मियों से इस दो दिवसीय कैंप का अधिक से अधिक लाभ उठाने और बिजली बिल से मुक्ति पाने की अपील की है।