सुबह 10:00 बजे के आस पास बदायूं मेरठ राजमार्ग पर सालिक नगला के पास पीछे से तेज रफ्तार में आ रही इको गाड़ी ने बाइक सवार को मारी टक्कर । टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क पर गिर गया और वह बहुत बुरी तरह जख्मी हो गया । इसकी सूचना का अधिकार लोगों ने थाना सहसवान एवं मुजरिया पुलिस को दे दी थाना मुजरिया पुलिस ने इको गाड़ी को पकड़कर अपनी हिरासत में ले लिया । बाइक सवार थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव हसनपुर टप्पा वैश्य निवासी है । डालचंद्र पुत्र नर्वत उम्र 55 वर्ष है वह अपने पुत्र की ससुराल थाना उझानी क्षेत्र के गांव बरी का नगला बाइक से जा रहा था । उसी बीच यह हादसा हो गया । डालचंद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान लाया गया जहां पर उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मृत्यु होते ही परिवार जनों में कोहराम मच गया प्रभारी निरीक्षक संजीव शुक्ला ने सीएचसी सहसवान पहुंचकर जानकारी जुटाकर मृतक के शव को सील कर पीएम को भिजवाने के निर्देश दिए ।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी बदायूं

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed