विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान हेतु एक रैली का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय जिला महिला चिकित्सालय परिसर बदायूं से सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा हरी झण्डी दिखा कर रैली का शुभारम्भ किया गया।
रैली में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका जिला महिला अस्पताल, जिला सर्विलांस अधिकारी, समस्त अपर मुख्य चिकत्सा अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी,सहायक मलेरिया अधिकारी, डब्लू0एच0ओ0/यूनिसेफ के प्रतिनिधि, जिला समन्वयक फैमिली हेल्थ इंडिया, जिला समन्वयक अर्बन हेल्थ, समस्त मलेरिया निरीक्षक, समस्त मलेरिया स्टाफ एवं नगर की सभी आशाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। रैली जिला महिला चिकित्सालय से प्रारंभ होकर परशुराम चौक से पुलिस लाइन होते हुए कचहरी के रास्ते से होते हुए महिला चिकित्सालय पर समाप्त हुई रैली के माध्यम से जन मानस को माइकिंग के द्वारा संचारी रोगों से रोकथाम, बचाव एवं नियंत्रण के बारे में बताया गया जैसे कि कहीं भी जल भराव ना होने दें, पानी ठहरेगा जहां बीमारी फेलेगी वहां, हर रविवार मच्छर पर वार, सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का आयोजन 02.04.2022 से 30.04.2022 तक एवं दस्तक अभियान का आयोजन 15.04.2022 से 30.04.2022 तक किया जा रहा है।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी बदायूं

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed