संवाददाता:- मोहम्मद फैज़ान,

बिजनौर। नूरपुर में 25 नवंबर को पूर्व सीएम अखिलेश यादव एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए सपा जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी और जनसभा को लेकर मंथन किया। जिलाध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि सभी पदाधिकारी अपनी अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए नूरपुर जनसभा को सफल बनाएं।


बैठक का संचालन प्रवक्ता अख़लाक़ पप्पू ने किया। बैठक में युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद फहद का स्वागत किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव डॉ रमेश तोमर, डॉ. शहबाज अली, प्रभा, गजेंन्द्र देवल, गिरवर सिंह, अमित यादव, अक्षय चौधरी, कुंवर शुएब, वरुण यादव, मदन लाल, मौनेन्द्र, सतपाल, तरुण आदि मौजूद रहे।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *