बदायूँ : 06 अप्रैल। आईजीआरएस (समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली) के मामलों का निस्तारण लम्वित होने पर एडीएम एफआर ने सम्बंधित अधिकारियों को कडी चेतावनी दी है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि फरियादियों की समस्याओं का समाधान समय से हो, किसी भी स्तर पर शिकायत लम्वित नही रहना चाहिए।
बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार वैश्य ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ आईजीआरएस के सम्बंध में बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि शिकायतों को गुणवत्तापूर्वक समय से निस्तारित किया जाए। लम्बे समय से लम्वित शिकायतों को प्राथमिकता से निस्तारित करें। एडीएम एफआर ने समस्त जिला स्तरीय सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि दो दिनों के भीतर लम्वित आईजीआरएस का निस्तारित करें, अन्यथा कार्यवाही अमल में अमल में लाई जाएगी।

ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी बदायूं

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed