लखनऊ :उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा 11 फरवरी के स्थान पर अब 18 फरवरी को कराने पर भी विचार कर रहा है। बोर्ड ने 11 फरवरी की प्रस्तावित तिथि के अनुरूप सभी जिलों के डीएम से परीक्षा केंद्रों को लेकर रिपोर्ट मांगी थी। 

इसी तिथि में उप्र लोक सेवा आयोग द्वारा समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी के पदों पर भर्ती की परीक्षा होनी है। आयोग की परीक्षा में लगभग 10 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। वहीं सिपाही भर्ती परीक्षा में आयु बढ़ाने के बाद आवेदनों की संख्या में इजाफा हो सकता है जिसमें लगभग 30 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है। एक दिन परीक्षा में इतनी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की आवाजाही से लेकर अन्य प्रबंध बड़ी चुनौती खड़ी कर सकते हैं। भर्ती बोर्ड ने सिपाही भर्ती परीक्षा कराने के लिए 18 फरवरी की तिथि पर विचार करते हुए सभी डीएम को पत्र लिखा है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed