रिर्पोट नसीम अहमद

छजलैट। उपनिदेशक पंचायत मुरादाबाद मंडल मुरादाबाद के निर्देशन में जनपद मुरादाबाद के विकासखंड छजलैट,मुरादाबाद, डिलारी सभागार में राष्ट्रीय ग्रामीण स्वराज अभियान के अंतर्गत पी0आर0आई0 एस0एच0जी0 कन्वर्जेंस हेतु ग्राम प्रधान एवं वी0ओ0/ स्वयं सहायता समूह सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण का द्वितीय बैच का समापन किया गया। समापन में एडीओ, सीनियर फैकल्टी सतेन्द्र शर्मा, प्रशिक्षक कुलवीर सिंह,मौहम्मद वसीम, आशीष कुमार द्वारा किया गया। प्रशिक्षण में सीनियर फैकल्टी सतेन्द्र शर्मा शर्मा ने स्वयं सहायता समूह ग्राम संगठन एवं सीएलएफ का निर्माण कैसे करते है। इनके निर्माण के क्या उद्देश्य है यह कैसे कार्य करते हैं एवं ग्राम के विकास में क्या-क्या भूमिका है पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। प्रशिक्षक कुलवीर सिंह ने वीपीआरपी के गठन के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। प्रशिक्षक मौहम्मद वसीम ने वीपीआरपी का जीपीडीपी में एकीकरण कैसे किया जाए विस्तार पूर्वक बताया। इस मौके पर सीनियर फैकल्टी सतेन्द्र शर्मा, आशीष कुमार, प्रशिक्षक कुलवीर सिंह,मौहम्मद वसीम,दीपांकर चौधरी, गायत्री शर्मा, सुरेश आर्य आदि मौजूद रहे।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed