आसिफ रईस संवाददाता बिजनौर

स्योहारा – स्योहारा एम क्यू गर्ल्स इंटर कॉलेज में शुक्रवार को हेल्पलाइन सोसाइटी द्वारा 22 वा लिहाफ वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया मुख्यतिथि के रूप मे थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, पूर्व पालिका अध्यक्ष हाजी अख्तर जलील, शहर इमाम मौलाना कामिल कासमी ने हेल्पलाइन सोसाइटी के पदाधिकारी के साथ मिलकर जरूरत मंदो को लिहाफ वितरण किये।

सोसाइटी के पदाधिकारी ने मुख्य अतिथियों को फूलो की माला पहना कर व शॉल ओड़ाकर सम्मानित किया हेल्पलाइन सोसाइटी के अध्यक्ष सुहैल ज़फर ने बताया की हमारी सोसाइटी लगातार जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे रहती है फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन अन्य सामाजिक कार्यों पर चढ़कर हिस्सा लेती है और आज है हमारी सोसाइटी का 22 वा लिहाफ वितरण कार्यक्रम किया गया कर आगे भी इसी तरीके से हमारी सोसाइटी सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते रहेगी हेल्पलाइन सोसाइटी द्वारा सभी सम्मानित पत्रकारो को भी सम्मानित किया गया इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सोसाइटी सभी पदाधिकारीयों का योगदान रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *