🔵नगर पालिका विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाग लेने स्योहरा पहुंचे विधायक अशोक राणा

रिपोर्ट:आसिफ रईस
बिजनौर
।स्योहारा शुक्रवार को नगर पालिका परिषद स्योहारा की ओर से आयोजित संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका परिषद स्योहारा के बारात घर बुडेरन रोड स्थित पर विधायक अशोक राणा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ को संबोधित करते हुए धामपुर विधायक अशोक कुमार राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि, दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, जल जीवन मिशन जैसी योजनाएं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिल रहा है।विधायक अशोक राणा , पालिका अध्यक्ष फैसल वारसी , व अन्य जनप्रतिनिधि गण की उपस्थिति में प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री सावनिधि स्ट्रीट वेंडर योजना योजना वह अन्य योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए. साथ ही विभिन्न योजनाओं के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी कराए गए. नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से आए समस्त स्टाफ ने लोगों के रजिस्ट्रेशन किये।


इस मौके पर पालिका अध्यक्ष फैसल वारसी, ईओ विजेंद्र पाल सिंह, मुकेश रस्तौगी, , विधानसभा विस्तारक राहुल कुमार, अकरम अल्वी, शशांक विश्नोई आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर अज्जू चौधरी, खुर्शीद अहमद, जेई सागर, मोहम्मद शान, देवेंद्र सिंह, अमित कुमार, चांदनी अदनान, नगर पालिका का समस्त स्टॉफ और नगर पालिका परिषद के सभासद आदि मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *