रिपोर्ट:- मोहम्मद फैज़ान,

उत्तर प्रदेश के बिजनौर निवासी युवती को अमानगढ़ टाइगर रिजर्व में एक बाघ ने मार डाला। बताया गया कि युवती जंगल में पशुओं के लिए चारा लेने के लिए गई थी। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और युवती का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।उत्तर प्रदेश के अमानगढ़ टाइगर रिजर्व में एक युवती को बाघ ने निवाला बनाने का प्रयास किया। आमानगढ़ रेंज के झिल्लूखाता कंपार्ट 5 क्षेत्र में युवती का लहूलुहान शव मिला। युवती की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया कि परिजन युवती की तलाश में जुटे थे, जिसके बाद उसका शव मिला। परिजनों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। युवती की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर डीएफओ बिजनौर समेत वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में ही डेरा डाला हुआ है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *