**संवाददाता:- मोहम्मद फैज़ान,शेरकोट (बिजनौर) मोहल्ला फतेह नगर निवासी चमन सिंह पुत्र विक्रम सिंह ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका करीब 44 वर्षीय भाई तारा सिंह धामपुर विद्युत निगम में संविदा पर लाइनमैन के पद पर कार्यरत था। वह प्रतिदिन बाइक से ड्यूटी के लिए आता जाता था। बताया गया कि उसकी ड्यूटी जैतरा में चल रही थी।बताया गया कि जब वह बाइक से ड्यूटी करने के बाद बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे अपने घर फतेहनगर जा रहा था तो रास्ते में हाईवे-74 पर राजपूताना से पहले पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे तारा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।इसके बाद घायल अवस्था में उसे निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि टक्कर किसी ट्रैक्टर से हुई है। लेकिन चालक अधिक कोहरे का फायदा उठाते हुए ट्रैक्टर को लेकर फरार हो गया। मृतक व्यक्ति के भाई चमन सिंह ने पुलिस में अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *