रिपोर्ट:वीरेश सिंह

शाहजहांपुर थाना कांट के गांव मिलकिया में झोपड़ी में आग लगने से तीन बकरियों की मौत हो गई जिसमें से चार बकरियों का बुरी तरीके से झुलसी हुई है बताया जा रहा है कि रईस की हैं वह मजदूरी करके गुजर बसर कर रहा हैं आग का कारण बताया गया है कि अलाव के पास गन्ने की पराली पड़ी हुई थी उसी पराली ने विराट रूप ले लिया और उसी से लपटें उठने लगी और फिर झोपड़ी में आग लग गई ,जिससे तीन बकरियां की मौके पर ही मर गयी ।

चार बकरी बुरी तरीके से झुलस गई। कांट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। रईस की पत्नी ललिता का कहना है कि मैं घर पर थी पता नहीं किस समय आग ने विराट रूप ले लिया और हमारी तीन बकरियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। और चार बकरी बुरी तरह से झुलस गई हैं ।मेरे पति रईस मेहनत मजदूरी करके बच्चो का पालन पोषण करते है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *