गत वित्तीय वर्ष/शैक्षिक सत्र 2021-22 में अनुसूचित जाति दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति कक्षा 11-12  एवं अन्य दशमोत्तर कक्षाओं से सम्बंधित छात्रों के लम्बित आवेदनों के अग्रसारण  शासनादेश द्वारा इस विवरण के अनुसार समय-सारिणी जारी की गयी है।
12 अप्रैल 2022 से 18 अप्रैल 2022 तक शिक्षण संस्था स्तर पर गत वर्ष में छात्र/छात्रा के अग्रसारण तक लम्बित ऑनलाइन आवेदन को प्राप्त करने के उपरान्त सत्यापित या निरस्त या अग्रसारित करना।  
22 अप्रैल 2022 तक जिला विद्यालय निरीक्षक (कक्षा 11-12 हेतु)एवं सम्बंधित विश्वविद्यालय एवं एफिलियेटिंग एजेन्सी द्वारा संस्था की मान्यता पाठ्यक्रम का वर्ष एवं अध्ययनरत वर्गवार वास्तविक छात्र संख्या की प्रामणिकता को डिजिटल हस्ताक्षर से ऑनलाइन सत्यापित करना। अपात्र छात्रों के पाठ्यक्रमों संस्थाओं को ब्लॉक करना।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी बदायूं

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *