रिपोर्ट:आसिफ रईस जिला प्रभारी
बिजनौर।स्योहारा मे फवारा चौक स्थित दारुल हुदा जूनियर हाई स्कूल में बच्चो की एक प्रतियोगिता का आयोजित हुआ जिसमे साइंस ग्रुप के अनेक बच्चो ने आपने प्रोजेक्ट प्रदर्शित किये इस कार्यक्रम कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे पहुंचे चेयरमैन फैसल वारसी ने होनहार छात्रा निम्शा राजपूत को आधुनिक शिक्षा में योगदान देने के उद्देश्य से उपहार स्वरूप दिया नया कंप्यूटर . फैसल वारसी ने कहां बेटियां होती हैं जीवन,घर,परिवार की रौनक इन्हे पढ़ाएं और आगे बढ़ाएं.साथ ही उन्होंने वादा किया कि उनकी तरफ से होनहार बेटियो को उनकी तरफ से इसी तरह मिलता रहेगा प्रोत्साहन। दारुल हुदा जूनियर हाई स्कुल के प्रबंधक डॉक्टर महमूद अख्तर ने कार्यक्रम मे पहुँचे सभी लोगो का आभार व्यक्त किया और कहा कि हमारा यह उद्देश्य है कि बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान की जाए इसी तरह से बच्चे आगे चलकर आईपीएस डॉक्टर इंजीनियर आदि बने मेरा यही सपना है इस कार्यक्रम को सफल बनाने में हाजी जमील अहमद प्रिंसिपल निगहत जहाँ,अरशद अंसारी मुफ़्ती मकसूद, मोहम्मद यासिर आदि लोगो का योगदान रहा।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed