
जनपद न्यायाधीश जफीर अहमद ने अवगत कराया है कि माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के पत्र संख्या 3528/2022 आर (जे) (आई)/एडमिन ‘जी-आई‘ दिनांक 25 मार्च, 2022 में निर्गत निर्देशो के अनुरूप जनपद न्यायालय, बदायूँ में विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट के रिक्त एक पद पर नियुक्त हेतु निर्धारित प्रारूप पर आवेदन पत्र 16 मई, 2022 तक आमन्त्रित किये जाते है।
आवेदन पत्र का प्रारूप उच्च न्यायालय की वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट इलाहाबाद हाई कोर्ट डॉट इन पर देखा जा सकता है तथा प्रारूप मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, जनपद न्यायालय, बदायूँ के पास कार्य दिवस में अवलोकनार्थ उपलब्ध है। प्रारूप की प्रति जनपद न्यायादीश, बदायूं के सूचना पट पर चस्पा है।
✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी बदायूं

