🔵वार्ड अध्यक्षों को सम्मानित किया गया।

रामनगर के कांग्रेस जनों की एक अति आवश्यक बैठक गोलाघाट में हुई।बैठक को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राघवेंद्र चौबे ने कहा कि सांप्रदायिक तानाशाही ताकतों द्वारा लगातार लोकतांत्रिक संविधान की हत्या की जा रही है। आवाज उठाने वाले लोगों की आवाज को बंद करने के लिए इडीऔर सीबीआई का दुरुपयोग किया जा रहा है साथ ही जेल में बंद करने का घटिया प्रयास किया जा रहा है श्री चौबे ने कहा कि आज देश गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है। ऐसे में कांग्रेस जनों की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है कि एकजुट होकर मजबूती से संघर्ष करने के लिए आगे आना होगा तभी लोकतांत्रिक संविधान की रक्षा हो सकती है।
बैठक के बाद महानगर अध्यक्ष ने वार्ड नंबर 12 गोलाघाट के लिए श्री नदीम इकबाल खान को अध्यक्ष एवं वार्ड नंबर 13 रामपुर के लिए श्री चंद्रशेखर मुन्ना को अध्यक्ष घोषित करते हुए नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
बैठक में महानगर कांग्रेस कमेटी के महासचिव एव रामनगर प्रभारी शमशाद खान सतनाम सिंह रोहित दुबे परवेज खान चंचल जी यासीन अहमद मौलाना शरीफ आजम खान प्रिंस पांडे हरीश अहमद हिमांशु तिवारी राजू श्रीवास्तव शिबू भाई आदि लोगों उपस्थित थे।

महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे के रामनगर पहुंचने पर नगर कांग्रेस कमेटी के लोगों ने जोरदार स्वागत किया।
कार्यक्रम का संचालन महानगर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सतनाम सिंह ने किया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

युवा मंडलों को सशक्त बनाने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : सागर माहेश्वरीMD न्यूज़ कन्नौजकन्नौज/इंदरगढ़ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत (माय भारत) कन्नौज के तत्वावधान में संचालित युवा मंडल विकास अभियान का समापन समारोह बुधवार को सरदार पटेल इंटर कॉलेज, कचाटीपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राकेश सिंह सेंगर (पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान, कलसान), विशिष्ट अतिथि नूरुद्दीन आफाकी (प्रदेश अध्यक्ष, बर्ड पीस हार्मनी) तथा जिला युवा अधिकारी सागर माहेश्वरी सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर एवं स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।