रिपोर्ट:रोहित सेठ

🔵महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ परिसर में शुरू हुए स्मार्ट बैंक लॉबी से छात्रों एवं कर्मचारियों को होगा लाभ।

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ परिसर में कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने सोमवार को एचडीएफसी बैंक की स्मार्ट बैंक लॉबी का शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रो. त्यागी ने एचडीएफसी बैंक के शीर्ष नेतृत्व, उनके दूरदर्शिता और बैंक की पूरे टीम की नवाचार और आधुनिक बैंकिंग सेवा के लिए प्रतिबद्धता की प्रशंसा। उन्होंने कहा एचडीएफसी बैंक ने समाज में उत्कृष्ट नूतन और आधुनिक ग्राहक सेवा से आमजन के बैंकिंग सेवाओं का सरल और सहज बनाया है, विशेषतया फीस कलेक्शन जैसी जटिल प्रक्रिया को भी सरल किया है।

इस दौरान विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बैंक को शुभकामना दी और विश्वास जताया की स्मार्ट बैंक लॉबी का विश्वविद्यालय परिसर में होने यहां के शैक्षिक, गैर शैक्षिक कर्मियों संग विद्यार्थी लाभांवित होंगे।

अतिथियों का स्वागत करते हुए एचडीएफसी बैंक के क्लस्टर हेड रोहित खन्ना ने बताया कि हमारे बैंक की शाखाएं शहर के हर प्रमुख केंद्रों पर हैं। अब हम ग्राहक सेवा को और सरल और सहज बनाने के लिए स्मार्ट बैंक लॉबी बना रहे हैं। ये आधुनिक केंद्र सभी के विश्वस्तरीय बैंकिंग का अनुभव देगी।

इस अवसर पर क्लस्टर हेड कृष्णा मिश्रा, रथयात्रा शाखा प्रमुख वरुण बंसल, कमल जैन, समर यादव, संतोष कुमार, सुधीर वर्मा, स्मार्ट बैंक लॉबी प्रबंधक मनोज ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed