*आसिफ रईस बढ़ापुर (बिजनौर)। थाना क्षेत्र के ग्राम टांडा साहूवाला निवासी एक युवक की अमेरिका के शहर सेल्मा स्थित गुरुद्वारे के बाहर अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। युवक गुरुद्वारा में रागी का कार्य करता था। युवक की हत्या की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।थाना क्षेत्र के ग्राम टांडा साहूवाला निवासी राज सिंह उर्फ गोल्डी (29) करीब डेढ़ साल पहले गुरुद्वारे में रागी का कार्य करने के लिए अमेरिका के शहर सेल्मा गया था। बताते हैं कि शुक्रवार की रात्रि गुरुद्वारे में जत्थे के साथ कीर्तन करने के बाद राज सिंह उर्फ गोल्डी गुरुद्वारे के बाहर सड़क पर पहुंचा तो हथियारबंद अज्ञात बदमाशों ने उस पर गोलियों की बौछार कर दी। गोल्डी की मौके पर ही मौत हो गई। अब गोल्डी की हत्या की खबर मिलने पर उसके परिजनों में कोहराम मच गया।मृतक के परिजनों का कहना है कि अभी तक अमेरिका की गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी ने उनको मृतक का शव के अंतिम संस्कार करने की बाबत कोई जानकारी नहीं दी है। गोल्डी के पिता की पांच वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। विधवा मां, दो छोटी बहनों व एक भाई है

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *