रिपोर्ट:रोहित सेठ

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के शिक्षा संकाय में शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा गुरुवार को बी.पी.एड. एवं एम.पी.एड. के नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। फ्रेशर पार्टी में बीपीएड से अमरजीत यादव को मिस्टर फ्रेशर व अंकिता सिंह को मिस फ्रेशर और एमपीएड से ज्योतिष मौर्य को मिस्टर फ्रेशर व अंजली पाल को मिस फ्रेसर चुना गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षा संकाय के अध्यक्ष प्रो. संतोष कुमार गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। संचालन निर्भय सिंह व अंकु शर्मा ने किया। इस अवसर पर विभागध्यक्ष प्रो. सुशील कुमार गौतम, डॉ. कुंदन सिंह, डॉ. बालरूप यादव, डॉ. सुनील यादव, डॉ. निशा, डॉ. देवेश सिंह, रवि यादव, मुर्शिद जमाल, अजय यादव, आशुतोष, मुरली, नीरज, लोकेन्द्र, रवि आदि उपस्थित रहे।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *