लखनऊ। यूपी के आगरा में बृहस्पतिवार को बोर्ड परीक्षा का गणित और जीव विज्ञान का पेपर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद परीक्षा केंद्रों में मोबाइल को लेकर शासन ने सख्ती की है। शासन ने निर्देश दिया है कि परीक्षा केंद्रों में मोबाइल फोन व इलेक्ट्रानिक गजट ले जाने की अनुमति किसी कीमत पर न दी जाए। कक्ष निरीक्षकों व परीक्षा कार्य में लगे अन्य कर्मियों के मोबाइल फोन प्रवेश द्वार पर या उसके पास रखने की व्यवस्था डीआईओएस व केंद्र व्यवस्थापक सुनिश्चित कराएं।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने कहा है कि परीक्षा केंद्र पर तैनात केंद्र व्यवस्थापक व स्टेटिक मजिस्ट्रेट यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन लेकर नहीं जाएगा। अगर कोई कर्मचारी परीक्षा केंद्र में मोबाइल लेकर जाता है तो स्टेटिक मजिस्ट्रेट उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर परीक्षा कार्य से अलग करें। उन्होंने कहा कि कमांड व कंट्रोल रूम की निगरानी में यह जानकारी मिली है कि शासन के निर्देश के बावजूद परीक्षा केंद्रों व स्ट्रांग रूम में तैनात कुछ कर्मचारियों द्वारा परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल का प्रयोग किया जा रहा है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *