रिपोर्ट:रोहित सेठ

बनारस चैरिटेबल ब्लड सेंटर एवं जी मेडिकेयर के संयुक्त तत्वाधान तथा सामाजिक संस्था जमीअतुल अंसार, मानव रक्त फाउंडेशन, सुल्तान क्लब, मरियम फाउंडेशन और डॉक्टर ज़ेड ए अंसारी मेमोरियल फाउंडेशन के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण तथा महा रक्तदान शिविर का आयोजन कॉटन मिल, चौकाघाट पानी टंकी के पास किया गया जिसमें मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पूजा पल्लवी तथा लीवर एवं पेट रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अभिषेक गुप्ता की टीम द्वारा 263 रोगियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें मुफ्त दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।

इसी क्रम में रक्त वीरों द्वारा 86 यूनिट रक्तदान किया गया। मुख्य अतिथि मुफ्तिये बनारस मौलाना अब्दुल बातिन नोमानी द्वारा शिविर का उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर 100 या उससे अधिक बार रक्तदान करने वाले विभिन्न रक्त वीरों का अंग वस्त्रम पहना कर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में हाजी इश्तियाक अहमद, हाजी खुर्शीद आलम, इशरत उस्मानी, अबू हाशिम एडवोकेट, अब्दुल्ला खालिद एडवोकेट, डॉक्टर एहतेशामुल हक़, मोहम्मद शाहिद, डॉक्टर मोहम्मद नासिर, डॉक्टर रियाज़ अहमद, मुफ्ती जियाउल इस्लाम, मुस्लिम जावेद अख़्तर, मुफ्ती तनवीर अहमद, अब्दुल्लाह, शमीम रियाज़, जुल्फिकार अहमद, ज़ियाउद्दीन एडवोकेट, मोहम्मद एहतेशाम, इरशाद अहमद, इरफ़ान अहमद, अख़लाक़ अहमद, ज़ीशान अलम, मोहम्मद किब्लतैन आदि उपस्थित रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed