रिपोर्ट:रोहित सेठ

🔵मातृशक्ति का सशक्तिकरण है पीएम मोदी की गारंटी: डा नीलकंठ तिवारी

🔵दक्षिणी विधानसभा में मातृशक्ति कीर्तन टोली ने किया गली गली संकीर्तन, विधायक ने झंडा दिखा किया रवाना

🔵पीएम मोदी को पुनः वाराणसी से प्रत्याशी घोषित होने का महिला कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह, संगठन का किया आभार

वाराणसी 5 मार्च। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को महानगर के तीनों विधानसभा में स्कूटी रैली व संकीर्तन यात्रा निकाली।
महानगर अध्यक्ष महिला मोर्चा कुसुम पटेल की अध्यक्षता में कचहरी स्थित सर्किट हाउस से स्कूटी रैली निकाली गई, जो कैंटोमेंट स्थित जेएचवी मॉल के पास महारानी लक्ष्मीबाई के मूर्ति पर माल्यार्पण कर वरुणा पुल स्थित शास्त्री घाट पर जाकर संपन्न हुई।
कैंट विधानसभा की ओर से हुए आयोजन में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा नम्रता चौरसिया तथा उत्तरी विधानसभा में भाजपा महानगर कोषाध्यक्ष डॉ रचना अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर स्कूटी रैली को रवाना किया। स्कूटी रैली में महिला मोर्चा की सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने मोदी जी के हम परिवार, अबकी बार 400 पार के नारे लगाए और क्षेत्रीय जनता से आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।


दक्षिणी विधानसभा की ओर से हुए आयोजन के मुख्य अतिथि दक्षिणी विधायक व पूर्व राज्य मंत्री डॉक्टर नीलकंठ तिवारी रहे। शाम को गली गली संकीर्तन कर, क्षेत्रीय जनता को आगामी लोकसभा चुनाव के प्रति जागरण किया। सभी ने मोदी को पुनः वाराणसी संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी बनाए जाने पर खुशी व्याप्त की तथा संगठन का आभार जताया। इस अवसर पर डा नीलकंठ तिवारी ने मातृशक्ति को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी कार्यशैली का व्याख्यान किया। उन्होंने पीएम मोदी को साधक को संज्ञा देते हुए कहा कि वह दिन रात एक कर, बिना थके, लगातार भारत को विश्व गुरु बनाने के प्रयास के अग्रसर हैं। उनके इस प्रयास में मातृशक्ति का अहम योगदान है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण बिल का जिक्र करते हुए पुन: मोदी जी का आभार व्यक्त किया।
क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा नम्रता चौरसिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 वर्षों के कार्यकाल में महिलाओं का सम्मान बढ़ा है और महिलाएं मोदी सरकार में स्वयं के सुरक्षित महसूस कर रही है।
महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष कुसुम पटेल ने कहा कि हम महिलाएं मोदी सरकार के आभारी हैं। मोदी सरकार ने हम महिलाओं के पीड़ा को समझा है और हम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर हमें अपने पैरों पर खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि आज समाज में महिलाओं को बराबरी का दर्जा मिल रहा है और महिलाओं को लेकर लोगों की सोच में भी बड़ा बदलाव आया है।
कार्यक्रमों की संयोजिका रिचा सिंह एवं नेहा कक्कड़ ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।
कार्यक्रमों के दौरान मुख्य रूप से नम्रता चौरसिया, डॉक्टर रचना अग्रवाल, कुसुम सिंह पटेल, रिचा सिंह, नेहा कक्कड़, सुरेखा सिंह, आरती पाठक, प्रीति पुरोहित, आरती सेठ, संध्या पांडेय, पूजा सिंह, खुशबू सिंह, यशा मौर्य, सुनीता गुप्ता, तरुणा चतुर्वेदी, अनीशा शाही, ज्योत्सना त्रिपाठी, विभव सिंह, रीना पात्रों सहित सैकड़ो महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *