रिपोर्ट:रोहित सेठ

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, वाराणसी के तत्वावधान में दिनांक 04.03.2024 को रिटेल एक्सपो 2024 कार्यक्रम का आयोजन सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के दीक्षांत लॉन में किया गया। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति बिहारी लाल शर्मा ने भागीदारी की एवं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की इस पहल को सराहा और बैंक के निरंतर उन्नति हेतु शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में बैंक के वाराणसी अंचल प्रमुख श्री गिरीश जोशी, क्षेत्र प्रमुख श्री संसार चंद, केन्द्रीय कार्यालय प्रतिनिधि के रूप में महाप्रबंधक मनोज कुमार एवं अन्य गणमान्य ग्राहकों ने भाग लिया। यूनियन बैंक द्वारा इस रिटेल एक्सपो के प्रांगण में वाराणसी के लगभग सभी प्रतिष्ठित बिल्डरों, कार डीलरों, सौर ऊर्जा संयंत्र डीलरों सहित विभिन्न अन्य एजेंसियों को अपने उत्पादों की प्रदर्शनी के साथ एकत्र किया गया जिस से ग्राहक को एक ही स्थान पर अपनी जरूरत के उत्पादों एवं उसके लिए आवश्यक ऋण की व्यवस्था
तत्काल की जा सके। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्राहकों ने भाग लिया एवं बैंक के विभिन्न उत्पादों में रुचि दिखाई। कार्यक्रम में विभिन्न ग्राहकों को ऋण स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *