कुंवरगांव वर्तमान सरकार में शासन के आदेशों की धज्जियां उडा रहे अध्यापक नहीं पहुंच रहे समय से विद्यालय।
मामला सलारपुर ब्लाक क्षेत्र के गांव हरहरपुर का जहां सोमवार को सुबह 8:9 मिनट पर भी विद्यालय स्टाफ समय से नहीं पहुंचा जहां बच्चे गेट पर खड़े होकर अध्यापकों का इंतजार करते रहे । जबकि नौ अप्रैल को विद्यालय खुलने का समय सुबह 7:30 कर दिया है और पठन पाठन का समय दोपहर 12:30 तक है जिसके बाद भी अध्यापकों को शिक्षण कार्य निपटाने के लिए दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित किया गया है जिसके बाद भी अध्यापक लापरवाही दिखा रहें हैं आदेशों का पालन नहीं कर रहे जबकि एक तरफ योगी सरकार लगातार शिक्षा पर जोर दे रही है जिससे शिक्षा व्यवस्था ठीक हो सके लेकिन लापरवाह अध्यापक कुछ भी मानने को तैयार नहीं है ।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी बदायूं

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *