रिपोर्ट:गुरदीप सिंह

अजीतमल’ औरैया -विद्युत उपखंड अजीतमल में मुख्य अभियंता कानपुर रामप्रकाश, और एक्स ई एन, एसडीओ, जेई आदि विद्युत स्टाफ ने बाबरपुर अजीतमल में विद्युत चेकिंग मीटर यूनिट स्टोरेज, विद्युत चोरी, ओवरलोड, आदि प्रकार की विद्युत चेकिंग की गई। लोगों की माने तो जेई धीरेंद्र प्रताप के खिलाफ नगर में काफी विरोध होने के बावजूद भी अजीतमल उपखंड में मौजूद है। अजीतमल उपखंड में नगर पंचायत सभासद और भाजपा जिला अध्यक्ष सहित अन्य लोगों ने लिखित शिकायत भी दी। विद्युत विभाग में कई दलालों की भी खोली गई पोल।


अभी पिछले महीने अवर अभियंता धीरेंद्र प्रताप सिंह के दलाल अंकित सेंगर उर्फ गोलू का बिल सही करने को लेकर वीडियो हुआ था वायरल जिसमें अभी तक नहीं हुई कोई कार्यवाही। आज चेकिंग के दौरान भी अवर अभियन्ता का दलाल अंकित सेंगर उर्फ गोलू के वीडियो में दिखाई दे रहा है।
पत्रकारों ने जब मुख्य अभियन्ता से दलालों को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कार्यवाही का भरोसा देते हुए कहा कि करवाही की जायेगी।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *