रिपोर्ट:रोहित सेठ

वाराणसी।आज प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ में कृषकों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली उपलब्ध कराये जाने हेतुसंकल्प की सिद्धि कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सर्किट हाउस के सभागार में इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण सैंकड़ों किसानो ने देखा।


जिलाधिकारी एस राजलिंगम एवं मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल की उपस्थिति में बनारस के किसानों ने योजना के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त की जिसके लागू हो जाने से किसानों को अपने खेतों में सिंचाई के हेतु ट्यूबवेल चलाने के लिए मुफ्त बिजली उपलब्ध करायी जायेगी। जिससे उनकी फसल की लागत और कम हो जायेगी और आय बढ़ेगी।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *