रिपोर्टर आकाश मिश्र
बहुआयामी समाचार
कस्ता (खीरी), 6 नवंबर 2026। लखीमपुर खीरी जनपद के मितौली क्षेत्र के अंतर्गत कस्ता कस्बे में लोगों ने दीपावली के त्यौहार के दो दिवस पूर्व धनतेरस के पर्व पर खूब खरीददारी की।

पौराणिक मान्यता के अनुसार ऐसा माना जाता है कि कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष में दीपावली के दो दिवस पूर्व पड़ने वाला यह दिवस जिसको धनतेरस के नाम से भी जाना जाता है। यह त्योहार धन के देवता भगवान कुबेर को समर्पित है। इस दिन लोग कुबेर देवता की पूजा करते हैं तथा यह भी मान्यता है कि इस दिन नए प्रतिष्ठानों का उद्घाटन, नए वाहन आदि, नई वस्तुएं खरीदना तथा धातु के बर्तन, आभूषण आदि खरीदना शुभ माना जाता है। इसी मान्यता को लेकर के लोगों ने खूब खरीदारी की एवं बाजारों में रौनक बनी रही। पांच बड़े त्योहारों को जोड़ने वाला यह त्योहार जिसकी कड़ियां क्रमशः धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज है। इस त्यौहार को लेकर के लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला।
