रिपोर्ट:फैसल ताहिर

शाहजहांपुर।थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र अंतर्गत होली त्यौहार व छोटेलाट साहब जुलूस की तैयारी के संबंध में श्रीमान नगर आयुक्त महोदय श्रीमान एडीएम प्रशासन महोदय व श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय व श्रीमान नगर मजिस्ट्रेट महोदय व श्रीमान सी ओ सिटी महोदय एसडीओ विद्युत विभाग के द्वारा विशेष पुलिस अधिकारी व क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की मीटिंग की गई जिसमें लोगों द्वारा सुझाव दिए गए उन पर अमल करने का आश्वासन दिया गया व सभी से त्यौहार शांतिपूर्ण मनाने की अपील की गई तथा उच्च अधिकारियों के आदेश एवं निर्देश से सभी को अवगत कराया गया।

तदुपरांत उपरोक्त समस्त अधिकारियों द्वारा छोटे लाट साहब जुलूस के मार्ग का भ्रमण किया गया तथा अपने-अपने विभाग से संबंधित कमियां नोट की गई तथा उन्हें पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया इस दौरान लाट साहब जुलूस से संबंधित लोग साथ में मौजूद रहे‌।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *