रिपोर्ट:रोहित सेठ

वराणसी:- उद्योग व्यापार मंण्डल समिति उत्तर प्रदेश और फूलपुर के पदाधिकारियों के द्वारा संयुक्त पुलिस आयुक्त वराणसी कमिश्नरेट को दिया प्रार्थना पत्र लगाया न्याय की गुहार | व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता और युवा प्रदेश अध्यक्ष बृजेश केसरी ने मीडिया से बताया की फूलपुर बाजार में कैलाश नाथ विश्वकर्मा व दिलीप विश्वकर्मा पुत्रगण स्व० फौजदार विश्वकर्मा निवासी फूलपुर बाजार वाराणसी के निवासी है जो फूलपुर बाजार में एक निम्नवर्ग के व्यापारी है इनका पूरा परिवार एक सम्भ्रान्त परिवार से सम्बन्धित है तथा इनका व इनके परिवार का आचरण कभी समाज व आसपास के लोगो में संदिग्ध नही रहा है जिसका साक्षी पूरा व्यापार मण्डल परिवार है |

समाज में इन परिवारो की लोकप्रियता के कारण कुछ अवांछनीय किस्म के व्यक्ति के द्वारा इनको झुठे मुकदमें में फसाया जा रहा है जिससे प्रभावित कैलाश नाथ विश्वकर्मा, दिलीप विश्वकर्मा व उनका परिवार ही नही पूरा व्यापार मण्डल इन शरारती किस्म के व्यक्ति से भयभीत है और अगर झूठे मुकदमें का निष्पक्ष जाँच नही कराया जायेगा तो समाज में अच्छे कार्य करने वाले हमेशा परेशान व डरा हुआ महशूस करेंगे जो न्यायहित में नही है | व्यापार मण्डल अपने पत्र के साथ झुठे परिवाद में लगाये गये मुकदमों की प्रति संलग्न कर रहा है जो जाँच करने योग्य है तथा झुठे मुकदमें के ऊपर कठोर कार्यवाही करने योग्य है | व्यापार मण्डल के आग्रह को स्वीकार करते हुए न्यायोचित कार्यवाही करने का संयुक्त पुलिस आयुक्त द्वारा आश्वासन दिया गया,

उद्योग व्यापार मण्डल समिति के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, युवा प्रदेश अध्यक्ष बृजेश केसरी, जिला सचिव धीरज कुमार गौतम एवं फूलपुर व्यापार मण्डल के उपाध्यक्ष रमेश विश्वकर्मा, राजकुमार गुप्ता,दिलीप विश्वकर्मा, कैलाश,शुभम गुप्ता सहित इत्यादि व्यापारी उपस्थित थे ||

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *