रोहित सेठ

वाराणसी। वाणिज्य विभाग, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के बी.कॉम. विद्यार्थियों के तकनिकी सशक्तिकरण हेतु स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत सोमवार को स्मार्टफोन वितरण समारोह का आयोजन किया गया। वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष प्रो. अजीत कुमार शुक्ल ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में उन विद्यार्थियों को स्मार्टफोन वितरित किया गया जो पूर्व में अपना स्मार्टफोन नहीं ले पाए थे। इस अवसर पर संकायाध्यक्ष प्रो. अशोक कुमार मिश्र, प्रो. सुधीर कुमार शुक्ल, प्रो. कृष्ण कुमार अग्रवाल, प्रो. कृपा शंकर जयसवाल, डॉ. आयुष कुमार आदि उपस्थित रहे।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *