रोहित सेठ

वाराणसी:- इन्द्रपुर कोईलहवाँ गाँव के बीच स्थित काशीराम आवास की पिड़ीत महिलाएं अवैध देसी शराब के विक्रय होने के विरोध में 11 मार्च सोमवार को संयुक्त पुलिस कमीश्नर वाराणसी कमिश्नरेट को सौपी प्रार्थना पत्र और लगाया न्याय की गुहार | न्याय की गुहार लगाने के लिए आयी पिड़ीत महिलाओं ने मीडिया से बताया की हमलोग के मुहल्ले में अवैध रूप से देशी शराब की दुकान एक टीन शेड से बने कमरे में ब्लाक नं0 4 के सामने बाबा जी के दुकान के बगल 4 में अन्दर चलती है |

हम लोगों के द्वारा उक्त अवैध दुकान का हमेशा विरोध किया जाता है क्योंकि आस -पास मंदिर व स्कूल होने के कारण महिलाएं आती-जाती हैं जिससे उन लोगों द्वारा फब्तियाँ कसते हैं | उक्त घटना से हम सभीलोग बहुत चिंतित हैं कारण कि दो वर्ष पूर्व इसी कारण से दो व्यक्तियों की हत्या भी हो चुकी है तया आये दिन कुछ न कुछ घटना घटित होती रहती है साथ ही कभी कोई गम्भीर घटना घटित न हो जाये इसका डर प्रायः बना रहता है, पिड़ीत महिलाओं ने बताया की काशीराम आवास चौकी पर भी जाकर शिकायत कर चुके हैं किन्तु कोई कार्यवाही नहीं किया गया है |

संयुक्त पुलिस कमीश्नर वाराणसी को सैकड़ों की संख्या मे महिलाएं प्रार्थना पत्र देने आयी थी ||

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *