रिपोर्ट:आसिफ रईस
बिजनौर-स्योहारा -शासन के आदेशों क्रम में हर वर्ष जिले स्तर पर आशा सम्मेलन का आयोजन किया जाता है । कोविड के कारण इन सम्मेलनों का आयोजन कुछ समय से बाधित चल रहा था। वित्तीय वर्ष 22. 23 और 23. 24 के लिए आज बिजनौर में स्थित इंप्रेशन होटल में अच्छा कार्य करनेवाली आशाओं और संगिनी आदि को सम्मानित करने के लिए आशा सम्मेलन का आयोजन किया गया ।जिसकी अध्यक्षता अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुशील कुमार और जिला प्रति रक्षण अधिकार बिजनौर डॉक्टर पी के गुप्ता द्वारा की गई ।इस दौरान जिले के हर ब्लॉक से अच्छा और उत्कृष्ट कार्य करने के लिए हर ब्लॉक की आशाओं को क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार देकर आज सम्मानित किया गया ।इन आशाओं द्वारा परिवार नियोजन के साथ-साथ जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम ,राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के साथ-साथ अन्य राष्ट्रीय कार्यक्रमो में बढ़कर भाग लेकर उत्कृष्ट कार्य किया और प्रथम स्थान पाने वाली आशा को₹5000 द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली आशा को ₹3000 और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली आशा को ₹1000 देकर के आज सम्मानित किया गया । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्योहारा के बीपीएम प्रमोद कुमार शर्मा , बी सीपीएम सुधीर कुमार और डाटा ऑपरेटर अनम को अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए और स्योहारा ब्लॉक की स्थिति को मजबूत करने के लिए और राष्ट्रीय कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रशस्ति पत्र और प्रमाण पत्र देकर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय द्वारा आज सम्मानित किया गया ।इसके साथ ही ब्लॉक की तीन आशाओं को 2021. 22 में अच्छा कार्य करने के लिए आज सम्मानित किया गया। स्योहारा ब्लॉक रहने वाली संगिनी श्रीमति कौशल देवी को वर्ष 2022.23 में जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही आज सुषमा देवी शर्मा आशा रैनी को प्रथम सुशीला देवी आशा माधवपुर उदयचंद्र को द्वितीय और श्रीमती पूनम देवी आशा उमरपुर टांडा को तृतीय पुरस्कार से आज सम्मानित किया गया ।

इसके साथ ही वर्ष 2022.23 में उत्कृष्ट कार्य करने वाली श्रीमति पूनम देवी आशा उमरपुर टांडा को प्रथम, श्रीमति रोमा देवी आशा मलकपुर को द्वितीय और श्रीमति मायारानी आशा पिट्ठापुर को तृतीय स्थान पाने के लिए भी सम्मानित किया गया। सभी के सम्मानित होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्योहारा के अधीक्षक डॉक्टर बी के स्नेही ने सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की है और सभी को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की है ।साथ ही कहा है कि इसी तरह भविष्य में भी अच्छा कार्य करते रहें और स्योहारा ब्लॉक का नाम रोशन करते रहे । साथ ही अन्य आशाओं को संदेश भी दिया कि सभी आशाएं राष्ट्रीय कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर भाग ले ताकि अगली साल उनको भी जिले स्तर से सम्मान प्राप्त हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *