MD न्यूज नेटवर्क
क्राइम ब्यूरो मनोज मिश्रा
शारदानगर खीरी
लखीमपुर खीरी शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार ग्राम परिक्रमा यात्रा कार्यक्रम का भाजपा किसान मोर्चा द्वारा 12 फरवरी 2024 से शुरू किया गया था।
जिसका समापन बड़ा गांव बढेरा के किसान मोर्चा अध्यक्ष राकेश मिश्रा की अगुवाई में संपन्न हुआ। ग्राम परिक्रमा यात्रा को पूरे देश में किया गया था ।लेकिन सबसे ज्यादा मेहनत करने में उत्तर प्रदेश सर्वश्रेष्ठ रहा ।पूरे प्रदेश में जनपद लखीमपुर खीरी का प्रथम स्थान रहा है। ग्राम परिक्रमा यात्रा का समापन राकेश मिश्रा जिला मंत्री भाजपा किसान मोर्चा की अध्यक्षता में दिनांक 12 मार्च 2024 को विधानसभा श्रीनगर के ग्राम पंचायत बड़ागांव में सफलतापूर्वक समापन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रूप में अनुराग दीक्षित मीडिया प्रभारी भाजपा किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश रहे। एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में विकास खण्ड नकहा के ब्लॉक प्रमुख पवन गुप्ता, तथा कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विनोद शुक्ला द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल वर्मा वा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ राकेश शर्मा, की अहम भूमिका रही, मौजूद रहे लोग, जैसे ,जिलामंत्री शिवनारायण गिरी, मंडल संयोजक किसान मोर्चा सचिन शुक्ला मंडल महामंत्री योगेश मिश्रा, उमाशंकर निषाद ,प्रमोद सत्यार्थी, सुरेश शुक्ला डॉक्टर जयप्रकाश मिश्रा एवं राज बाबू तिवारी इसराइल BDC, रामधरी, यामीन,बबलू खां,कयूम मित्री, मौलाना वाहीदुल हसन, सफरुद्दीन अंसारी, चंद्रमोहन पाण्डे सहित अनेक भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्य कार्यकर्ता तथा किसान भाई उपस्थित रहे।
