रोहित सेठ

वाराणसी।स्वच्छ भारत की परिकल्पना को साकार करने में रोटरी क्लब अग्रणी भूमिका निभा रहा है। छात्र-छात्राओं को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने को प्रतिबद्ध रोटरी क्लब गंगा की तरफ से मंगलवार को राघव राम वर्मा बालिका इंटर कालेज, शिवपुर को एक आरओ भेंट किया गया। मुख्य अतिथि रोटेरियन असिस्टेंट गवर्नर संदीप गुप्ता थे। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को स्वच्छ पेयजल से होने वाले लाभ से भी अवगत कराया।

रोटरी क्लब के सदस्यों ने बताया कि क्लब की तरफ से वर्तमान में वाटर सैनिटेशन एंड हाइजीन मंथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर रोटरी क्लब गंगा के अध्यक्ष अशोक अरोड़ा, सेक्रेटरी मनीष चौधरी, असिस्टेंट गवर्नर दीपक अग्रवाल, डॉक्टर अश्वनी टंडन, अरविंद जैन, डॉक्टर शोभनाथ व संयोजक दिनेश गुप्ता ने छात्रों को आशीर्वचन दिया। क्लब के सदस्यों का राघव राम वर्मा बालिका कालेज के प्रबंधक विनोद बागी ने स्वागत किया व प्रधानाचार्य सुमन सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *