कादरचौक। थाना कादरचौक परिसर में आगामी त्योहारों को मद्देनजर रखते हुए सी ओ उझानी व एसडीएम सदर की मौजूदगी में थानाध्यक्ष कादरचौक वेदपाल सिंह ने क्षेत्र के सभी धर्मों के धर्मगुरुओं एवं संभ्रांत लोगों के साथ थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया जिसमें त्योहारों को बगैर किसी वाद विवाद के मिलजुल कर मनाने की हिदायत दी और वही बैठक में आए हुए सभी लोगों को अवगत कराया कि क्षेत्र में त्योहारों पर कोई भी नई परंपरा ना डाली जाए और ना ही कोई भी शरारती तत्व कोई भी शरारत करेगा यदि ऐसा करता हुआ पाया गया तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी कुछ दिनों बाद ईद का त्यौहार आ रहा है आप सभी लोग मिलजुल कर भाई चारे के साथ त्योहार मनाए अगर कोई भी खुराफाती प्रभात करता है तो तुरंत थाना पुलिस को सूचित करें इस अवसर पर थाने के स्टाफ सहित क्षेत्र के संभ्रांत लोग मौजूद रहे।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी बदायूं

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *