रिपोर्ट:रोहित सेठ

भाजपा श्रम प्रकोष्ठ काशी क्षेत्र के संयोजक अनिल पांडे जी के नेतृत्व में सिद्धिविनायक गेस्ट हाउस शिवाला वाराणसी में लोकसभा 400 पार लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अति आवश्यक बैठक रखी गई। बैठक का संचालन डॉक्टर गीता रानी उत्तर प्रदेश सहसंयोजक काशी क्षेत्र ने किया। डॉ गीता रानी ने बताया कि श्रम प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी ने बैठक में चुनाव प्रचार की कार्य योजना बनाई।

श्रम प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता देश के कोने-कोने तक पहुंचकर मोदी जी के जनहित कार्यों को बताएंगे और विकसित भारत मोदी जी की गारंटी के सपने को साकार करने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। बैठक में धर्मेंद्र पांडे सह प्रभारी काशी क्षेत्र प्रवीण अग्रवाल मीडिया प्रभारी काशी क्षेत्र सनी गुप्ता सहसंयोजक काशी क्षेत्र जिला प्रभारी आशुतोष ओझा वाराणसी प्रभाकर तिवारी गाज़ीपुर।रमेश कुमार भदोही राजकुमार केसरवानी जमुना पार प्रयागराज नरेश केसरवानी कौशांबी विनोद साहनी वाराणसी जिला सह प्रभारी जिला संयोजक नीलेश दुबे गाज़ीपुर जिला सहसंयोजक अभिषेक चौबे महेश चौबे धर्मेंद्र मिश्रा इत्यादि उपस्थित हुए।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *