जिला ग्रामोद्योग अधिकारी कमलेश कुमार ने अवगत कराया है कि प्रजापति समाज के उत्थान हेतु मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के अर्न्तगत जनपद के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र के ऋण आवेदन पत्र लक्ष्यों की पूर्ति हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते है। जिसमें शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियों एवं परम्परागत कारीगरों के लिए निर्धारित प्रारूप पर रू0-10.00 लाख तक के माटीकला उद्योग के अर्न्तगत गृह लघु इकाई लगाने हेतु ऋण आवेदन पत्र आमत्रित किये जाते है।

बैक के माध्यम से ऋण स्वीकृत/वितरित कराया जाना है। उद्योग संचालन में मशीन/उपकरण हेतु टर्म लोन पर विभाग द्वारा 25 प्रतिशत मार्जिन मनी (अनुदान) ऋणदाता बैंको को उपलब्ध कराया जायेगा। आवेदक की आयु 18 से 55 वर्ष के मध्य हो, साक्षर एवं परम्परागत कारीगर हो तथा 05.00 लाख से अधिक की परियोजना हेतु लाभार्थी कम से कम 8वीं पास हो एवं इस विधा में प्रशिक्षित अभ्यर्थी को चयन में वरीयता प्रदान की जाएगी। शासकीय व्यवस्था के अनुसार आरक्षण अनुमन्य है। उपरोक्त येजना में आवेदकों को 15 एवं 7 दिवसीय प्रशिक्षण हेतु भी आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं।

आवेदन पत्र पूर्णरूप से भरकर 30 अप्रैल 2022 को सायः 5 बजे तक कार्यालय जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, मोहल्ला शहबाजपुर, निकट पुरानी चुंगी, बरेली रोड़ बदायूँ मे जमा किये जायेंगे। निर्धारित समय सीमा के उपरान्त प्राप्त आवेदन-पत्र पर कोई विचार नही किया जायेगा। ऋण आवेदन पत्र का प्रारूप किसी भी कार्य दिवस मे कार्यालय से निःशुल्क प्राप्त किया जा सकता है।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी बदायूं

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *