रिपोर्ट:आसिफ रईस
बिजनौर।दिनांक 16-3-24 को पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल व सखी संग मस्ती क्लब के संयुक्त कार्यक्रम सात फेरे वेकेट हाल मेरठ मे आयोजित हुआ कार्यक्रम की अध्यक्षता विपुल सिघंल एवम् संचालन डा वंदना त्यागी ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री मुकुल अग्रवाल महामंत्री पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल, मुख्य वक्ता मोनिका रुस्तम यादव प्रदेश महामंत्री पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग महिला व्यापार मण्डल ,अलीशा हुसैन सिद्दीकी संयुक्त महामंत्री पश्चिमी उत्तर प्रदेश महिला उद्योग व्यापार मण्डल, विनीत राजपूत प्रदेश सह कोषाध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल, अतुल कंसल वरिष्ठ प्रचार मंत्री पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल, पूजा पाल प्रदेश संगठन मंत्री पश्चिमी उत्तर प्रदेश महिला उद्योग व्यापार मण्डल,सुनील गुप्ता महानगर अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल मेरठ श्री रुस्तम यादव प्रदेश कार्यकारणी सदस्य की गरिमामयी उपस्थिति रही|


मुख्य अतिथि श्री मुकुल अग्रवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को अपनी क्षमता का सदुपयोग करना चाहिए किसी भी समाजिक ,राजनैतिक संगठन मे महिला शक्ति का सक्रिय होना अति आवश्यक है हमारे संगठन में महिलाओं के मान सम्मान स्वाभिमान की पूरी रक्षा की जायेगी संगठन मे महिलाओं को समान भागीदारी सदैव सुनिश्चित होती है हमारा संगठन अराजनैतिक है हमारे संगठन मे सभी राजनैतिक दलों के समर्थन करने वाले व्यापारी है आज श्री रवि प्रकाश अग्रवाल प्रदेश अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के दिशा निर्देश व संस्तुति पर प्रदेश महामंत्री श्री मुकुल अग्रवाल ने सुश्री अलका चौधरी निवासी गाजियाबाद को पश्चिमी उत्तर प्रदेश महिला उद्योग व्यापार मण्डल की प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया इस अवसर पर मोना सहगल, ममता सिघंल , मुक्ता जैन , सविता रूहेला , सिल्क किरन हयात , शिखा बंसल आदि महिलाओ की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed