*नजीबाबाद में हरिद्वार मार्ग स्थित अदब सिटी कॉलोनी के सामने युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सीओ,थाना प्रभारी ने घटनास्थल पहुंचकर छानबीन शुरू की । नजीबाबाद में हरिद्वार मार्ग पर आबादी के निकट अदब सिटी के सामने विकसित हो रही कॉलोनी क्षेत्र में एक युवती का शव मिला।आसमानी रंग की जींस, लाल टी शर्ट और आसमानी रंग की जैकेट पहने युवती का शव झाड़ियां के पास कॉलोनी क्षेत्र में बच्चों ने देखा।शव के ऊपर घास पड़ी हुई थी। सूचना मिलते ही सीओ देश दीपक सिंह, थाना प्रभारी राजेंद्र पुंडीर सहित पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस का अनुमान है कि शव एक-दो दिन पुराना है। पुलिस आसपास किसी युवती के गुमशुदा होने की सूचना एकत्र कर रही है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *