➡लखनऊ -मंडलायुक्त रोशन जैकब ने अकबरनगर का निरीक्षण किया, अकबर नगर में एलडीए के लगाये कैम्प का जायजा लिया, विस्थापित लोगों के आवास आवंटन में समस्या न हो-रोशन, गरीबों को प्राथमिकता पर आवास मुहैय्या कराया जाए-रोशन, बटलर झील के जीर्णोद्धार के चल रहे कार्यों का जायजा लिया.➡लखनऊ -सड़क हादसे में महिला की मौत का मामला, माल थाने के गेट पर शव रखकर धरना प्रदर्शन, बड़ी संख्या में ग्रामीण माल थाने के गेट पर मौजूद, शाहमऊ गांव में कार की टक्कर से हुई थी मौत, हादसे के बाद मौके से कार चालक फरार हुआ था, कार चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े ग्रामीण.➡सीतापुर-पति ने पत्नी की धारदार हथियार से की हत्या, पिटाई के बाद की धारदार हथियार से की हत्या, खाने में देरी को लेकर हुआ था दोनों में विवाद, आरोपी पति हत्या कर मौके से हुआ फरार, पुलिस ने केस दर्ज कर पति की तलाश में जुटी, थाना थानगांव इलाके का मामला.➡जालौन-साथी शिक्षक की गोली मारकर की गई हत्या, हत्या से शिक्षकों में दिखा भारी आक्रोश, बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन कार्य का किया बहिष्कार, शिक्षकों ने विरोध जताते हुए डीएम को दिया ज्ञापन, शिक्षकों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की, 5 करोड़ का मुआवजा, 1 सदस्य को नौकरी देने की मांग की, दोषी पुलिसकर्मी को नौकरी से बर्खास्त, फांसी की मांग की, जिलाधिकारी कार्यालय उरई का मामला.➡एटा-जनपद के जलेसर क्षेत्र में फल फूल रहा जुआ का कारोबार, जुआ खेलते जुआरियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पहले भी जुआ खेलते हुए वीडियो हो चुके है कई वायरल, खुलेआम जुआ खेलने का चल रहा है अवैध कारोबार, कोतवाली जलेसर क्षेत्र गांव सराय नीम क्षेत्र का वीडियो.➡कानपुर-कल सपा विधायक इरफान सोलंकी पर आ सकता फैसला, MP/MLA कोर्ट सुना सकती है आगजनी मामले में फैसला , 2 साल से ज्यादा की हुई सजा तो चली जायेगी विधायकी, इरफान के साथ अन्य आरोपियों पर भी आ सकता है फैसला, महाराजगंज जेल से लाया जाएगा इरफान सोलंकी को.➡महोबा -पुलिस ने अवैध असलाहा फेक्ट्री का किया खुलासा, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, आधा दर्जन से अधिक बने, अधबने असलहा किए बरामद, भारी मात्रा में असलहा बनाने के उपकरण किए बरामद, शहर कोतवाली के बारात पहाड़ी का मामला.➡बलरामपुर-अचार संहिता के उलंघन का पहला मामला आया सामने, सीमा सुरक्षा बल ने 64 हजार की भारतीय मुद्रा को पकड़ा, नेपाल से भारत आ रहे 64 हजार की भारतीय मुद्रा को पकड़ा,, जांच में नेपाली युवक के पास से भारतीय करेंसी बरामद, भारत नेपाल सीमा पर जरवा कोयलाबास क्षेत्र का मामला.➡रामपुर -सपा नेता आज़म खान को 7 साल की सजा, आजम खान समेत 4 लोगों को कोर्ट से सजा, आजम खान को 7 वर्ष की सजा,5 लाख जुर्माना, घर में घुसकर मारपीट, लूटपाट मामले में सजा, डूंगरपुर मामले में आजम खान को मिली सजा.➡वाराणसी -मंत्री अनिल राजभर ने रामगोपाल यादव पर साधा निशाना, रामगोपाल को दिन में सपना देखने की आदत है- अनिल , समाजवादी पार्टी का इस बार खाता भी नहीं खुलेगा- अनिल , राहुल को परंपराओं, संस्कृति के बारे में कोई जानकारी नहीं , अमेठी, रायबरेली में कांग्रेस के पास कोई उम्मीदवार नहीं , राहुल गांधी अमेठी छोड़कर भाग गए- अनिल राजभर.➡कुशीनगर-फर्जी डॉक्टरों के गैंग का पुलिस ने किया खुलासा, अंतर्राज्यीय बंजारा डॉक्टर गैंग का किया खुलासा, गैंग के सरगना सहित 3 अभियुक्त को किया अरेस्ट, गैंग लीडर संजय, बंटी और समीर को किया गिरफ्तार, 3 लाख से अधिक नगद, 5.50 लाख के जेवरात बरामद, एक बोलेरो गाड़ी, 3 मोबाइल अन्य सामान बरामद, SP ने पुलिस टीम को 25 हजार का पुरस्कार दिया, तरया सुजान क्षेत्र से हुई अभियुक्तों की गिरफ्तारी.➡कन्नौज-4 अवैध असलहों के साथ 5 शातिर गिरफ्तार, गुरसहायगंज और सकरावा पुलिस ने की गिरफ्तारी, पुलिस ने असलहों के साथ 4 शातिर दबोचा, पुलिस ने इटावा के युवक को असलहे के साथ पकड़ा.➡प्रयागराज-सपा नेता आजम खान को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, इलाहाबाद HC ने जौहर ट्रस्ट की दलीलों को खारिज किया, रामपुर प्रशासन के लीज समाप्ति के आदेश को सही माना, जौहर ट्रस्ट से संचालित स्कूल की लीज समाप्ति का मामला.➡बांदा-बरियारी मौरंग खदान में किशोर की मौत मामला, खदान मालिक संजीव गुप्ता पर अबतक एक्शन नहीं, ओवरलोड ट्रक की टक्कर से किशोर की हुई थी मौत, किशोर की मौत मामले में पुलिस ने अज्ञात पर केस लिखा, संजीव की खदान से दिन-रात ओवरलोड ट्रक निकलते हैं, जिला पंचायत सदस्य सदाशिव ने DM से शिकायत की थी, गांव वालों की शिकायत पर भी अबतक कोई एक्शन नहीं, खनन माफिया संजीव गुप्ता पर FIR दर्ज करने की मांग.➡बदायूं-घरेलू गैस सिलेंडर से मकान में लगी आग , घर में आग लगते ही मची अफरा तफरी, प्रभारी निरीक्षक पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, पुलिस ने लोगों की मदद से आग पर पाया काबू, वजीरगंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला गोपालपुर का मामला,➡गाजीपुर -निवर्तमान बसपा सांसद अफजाल अंसारी का बयान, देश में सबसे बड़ी संख्या में दलित मतदाता हैं-अफजाल, ‘उनसे उम्मीद है लोकतंत्र बचाने के लिए वो वोट करेंगे’, इलेक्टोरल बांड घोटाले का कांड बन चुका है- अफजाल, पार्टियों को करोड़ों में चंदा मिल रहा है- अफजाल, पाकिस्तान की कंपनी ने भी चंदा दिया-अफजाल.➡बुलंदशहर -कूटू का आटा खाने से सात लोगों की हालत बिगड़ी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अस्पताल में भर्ती किया, डॉक्टर ने हालात को देख हायर सेंटर रेफर किया , फूड विभाग के अधिकारियों ने मारा छापा, लिया नमूना, बुलंदशहर के कोतवाली स्याना क्षेत्र के नयागांव का मामला.➡आगरा -8वीं की छात्रा के साथ गैंग रेप की वारदात, होटल में ले जाकर छात्रा से हुआ दुष्कर्म, टिंकू नाम का युवक छात्रा को ले गया था होटल, टिंकू के दो साथियों ने भी किया दुष्कर्म, पुलिस ने 2 आरोपियों को पकड़ा,1 की तलाश जारी, पुलिस ने आरोपी टिंकू, प्रमोद को किया गिरफ्तार, थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के होटल ब्रोडर्स का मामला.➡गाज़ियाबाद-व्यक्ति ने रोकी नमो भारत रैपिड रेल की रफ्तार, 20 मिनट तक रोकी नमो भारत रैपिड रेल की रफ्तार, रैपिड रेल के एलिवेटेड सेक्शन पर चढ़कर ट्रैक पर पहुंचा, ट्रेन के ड्राइवर के देखने के बाद 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रैन, युवक को सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस को सौंपा,युवक पर केस दर्ज, मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र की घटना.➡एटा-संदिग्ध परिस्थिति में युवक को लगी गोली, युवक ने 4 दोस्तों पर गोली मारने का लगाया आरोप, पुलिस ने घायल युवक को कराया अस्पताल में भर्ती, गंभीर हालत में डॉक्टरों ने किया हायर सेंटर रेफर, युवक एटा थाना रिजोर के गांव खुशालगढ़ का निवासी, कोतवाली नगर क्षेत्र के अरूणा नगर गेट के पास की घटना➡अमेठी-DPRO की कार्रवाई से मचा हड़कंप, DPRO ने 7 सफाई कर्मचारी का रोका वेतन, DPRO मनोज त्यागी ने किया था निरीक्षण , शाहगढ़,कसरावा, दखिनगांव का किया था निरीक्षण, सेवी हेमगढ़,धनियापुर गांव का किया निरीक्षण, ग्रामीणों ने सफाईकर्मियों की शिकायत की थी, 8 दिनों से नहीं आ रहे सफाईकर्मी-ग्रामीण, 8 दिनों का वेतन पर रोका, मांगा स्पष्टीकरण. ➡दिल्ली-बिहार में एनडीए गठबंधन की सीटों का एलान, बिहार में BJP 17,JDU 16 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, औरंगाबाद से बीजेपी, मधुबनी, अररिया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर से BJP लड़ेगी. महाराजगंज, सारण, उजियारपुर से बीजेपी लड़ेगी, बेगूसराय, नवादा, पटना साहिब से बीजेपी लड़ेगी, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर और सासाराम से बीजेपी, वाल्मीकि नगर, सीतामढ़ी, झंझारपुर से जेडीयू लड़ेगी, सुपौल, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया से JDU लड़ेगी, मधेपुरा, गोपालगंज, सिवान, भागलपुर से जेडीयू, बांका, मुंगेर, नालंदा, जहानाबाद और शिवहर से JDU, हाजीपुर, वैशाली, समस्तीपुर,खगड़िया,जमुई से LJP, जीतन राम मांझी की HAM गया सीट पर लड़ेगी, उपेंद्र कुशवाहा की RLM काराकाट सीट पर लड़ेगी.➡दिल्ली-BSP सांसद संगीता आजाद बीजेपी में शामिल, लालगंज लोकसभा से सांसद हैं संगीता आजाद, यूपी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी हैं मौजूद, यूपी डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी हैं मौजूद, एडवोकेट सीमा कुशवाहा भी बीजेपी में शामिल, निर्भया केस की वकील रही हैं सीमा कुशवाहा.➡दिल्ली-कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक्स पर लिखा, पीएम जी सिर्फ ध्यान भटकाने के मास्टर हैं-प्रियंका, ‘जनता महंगाई, बेरोजगारी,आर्थिक संकट से जूझ रही’, ‘नौजवान निराश,किसान आत्महत्या कर रहे हैं-प्रियंका, महंगाई से लोग अपना घर नहीं चला पा रहे हैं-प्रियंका, नोटबंदी-GST ने लाखों उद्योग चौपट कर दिए-प्रियंका.➡दिल्ली-कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, मोदी जी को मेरी बातें अच्छी नहीं लगतीं-राहुल, वह जानते हैं मैंने गहरी सच्चाई बोली है-राहुल , मोदी जी देश के गरीब पर GST थोपते हैं-राहुल, उस शक्ति को मैं पहचानता हूं- राहुल गांधी, ‘उस शक्ति को नरेंद्र मोदी जी भी पहचानते हैं’, ‘वह किसी प्रकार की कोई धार्मिक शक्ति नहीं है’ , ‘वह अधर्म, भ्रष्टाचार और असत्य की शक्ति है.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सदा -ए -मोबीन ❤️✍️ दहेजऔरउसका_निवारण (रोकना)…दुनिया के सभी मुल्कों की तरक्की उसमें रहने बसने वाले इंसानों की तरक्की पर निर्भर करती है हर मुल्क में भिन्न-भिन्न जाति समूह के लोग पाए जाते हैं और सभी जातियों की अपनी अपनी संस्कृति और परंपरा होती है, आज के दौर में दहेज लगभग सभी जातियों में विद्यमान एक परंपरा है, आधुनिक दौर में उन सभी स्थापित परंपराओं को खत्म करना अति आवश्यक है जो एक प्रजातंत्रात्मक देश में समानता के सिद्धांत को प्रभावित करती हैं तथा समाज व देश की तरक्की में बाधक बनती हैं!दहेज प्रथा इसमें एक प्रमुख बाधा है इसे रोकने के लिए संसद ने 1961 में दहेज प्रतिषेध अधिनियम बनाया, अफसोस कि वह किताबों से निकलकर धरातल पर पूरी तरह से लागू नहीं हो पाया यानी नागरिकों ने उस पर पूरी तरह से अमल नहीं किया!दहेज का मतलब किसी मूल्यवान प्रतिभूति से है यह हमारे समाज की एक अहम कुरीति के रूप में उभरती चली आ रही है, इस पे जिन पढ़े-लिखे, संपन्न और प्रतिष्ठित लोगों को रोक लगाना चाहिए वही इसका प्रदर्शन कर बढ़ावा दे रहे हैं, जिसका बुरा असर गरीबों पर पड़ता है उन्हें इससे मानसिक, भावनात्मक और असमानता जैसी प्रवृति का शिकार होना पड़ता है और अपनी लड़कियों को बोझ समझने लगते हैं!इसके कारण देश में औसतन हर एक घंटे में एक महिला दहेज संबंधी कारणों से मौत का शिकार होती है, दहेज के कारण ही घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, आईपीसी 498 A, मारपीट, सीआरपीसी 125, तीन तलाक, आदि अपराध होते हैं, लोग अदालतों के चक्कर लगाकर हजारों रुपए व कीमती समय बर्बाद करते हैं और सरकारी मशीनरी के प्रयोग से देश पर आर्थिक बोझ पड़ता है!अगर सभी जातियों के पढ़े-लिखे, समाज व देश हित में सोचने वाले लोग इस प्रथा को खत्म करने के लिए अपने समाज से इस्लाही तहरीक (सुधार आंदोलन) शुरू कर दें तो यह पूरी तरह खत्म हो जाएगी!हमने अपने साथियों के साथ अपनी गद्दी (गाज़ी) बिरादरी से इस कुरीति को खत्म करने की तहरीक शुरू कर दी है!भारत के विभिन्न राज्यों में गद्दी बिरादरी के लोग रहते हैं हर क्षेत्र में किसी न किसी रूप में दहेज का चलन है हमारे समाज में अधिक दहेज की मांग करना, भारी-भरकम बारात ले जाना, तरह तरह का खाना बनवाना, बड़े-बड़े भौकाली लोगों को दावत देने को लोग अपनी प्रतिष्ठा समझते हैं! हम किसी से कम नहीं की भावना में जीने वाले हमारे गद्दी भाइयों यह सोच हमारी बिरादरी, समाज और देश की तरक्की में बाधक है!और तो और बहुत से पढ़े-लिखे हमारे नौजवान साथी यह सोच बना लेते हैं कि पढ़ लिख कर जब हमें नौकरी मिल जाएगी तो किसी पैसे वाले परिवार से हमारा रिश्ता होगा खूब दहेज मिलेगा और बहुत हसीन बीवी, यानी पढ़े-लिखे और नौकरी पेशा लड़कों में दहेज की इच्छा चार गुना बढ़ जाती है, और लड़की वाले भी यह सोच बना लेते हैं कि लड़का नौकरी वाला या पैसे वाला ही हो दहेज चाहे जितना देना पड़ जाए, मेरे गद्दी भाइयों यह सोच गलत है क्योंकि लालच में किया गया निकाह गलत है!मेरे गद्दी भाइयों हमारा दीन इस्लाम है और हमारे आदर्श हजरत मोहम्मद स. हैं, हमें अपने दीन और अपने आदर्श के बताए हुए रास्ते पर चलना है!हुजूर से शादी हजरत बीबी खदीजा रजि. ने इसलिए नहीं किया था कि वह कोई सरकारी हाकिम है या बहुत बड़े व्यापारी या जमींदार या किसी सियासी ओहदे पर हैं, बल्कि इसलिए किया था कि उनके अख्लाक, आदत, किरदार, व्यवहार, ईमानदारी, सादगी और सच्चाई की कोई मिसाल नहीं!मेरे नौजवान साथियों धन, दौलत, पद, प्रतिष्ठा हासिल करो मगर इसकी वजह से निकाह में विलंब ना करो और यह मिल जाने पर दहेज का लालच ना करो, तुम्हारा पद, दौलत तो लोगों को ही पसंद आएगी, लेकिन उसके साथ सादगी पसंद नेक इंसान बनो जो खुदा को पसंद आएगा!हम अपने ऑल इंडिया गद्दी समाज फेडरेशन के सभी अविवाहित नौजवान साथियों से गुजारिश करते हैं कि संकल्प लो कि हम अपनी शादी में बिल्कुल दहेज नहीं लेंगे दोस्तों अगर तुम्हीं इस पर अमल नहीं करोगे तो बिरादरी इस पर अमल कैसे करेगी, हुजूर साहब हर बात पर पहले खुद प्रैक्टिकल करते थे तब समाज के लोग मानते थे लिहाजा आप लोग इस पर अमल करने की मेहरबानी करें, दोस्तों त्याग अल्लाह को बहुत पसंद है, दहेज का त्याग करो!बिहार,उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश आदि के संगठन से जुड़े हमारे नौजवान साथी भी इस पर अमल करें और संकल्प लें!हुजूर ने अपनी बेटी की शादी में गृहस्ती की 9 चीजे दी थी और चंद खास लोगों को दावत दी थी,वो भी मेहर के पैस से!.. इस्लाम में बारात का भी कोई जिक्र नहीं है बारात को भी बाईकाट करें.. हम तो इसे लुटेरों का गैंग कहते हैं!हम लोग हुजूर की सुन्नत पर अमल करें निकाह में अपने चंद खास रिश्तेदारों व दोस्तों को ही ले जाएं ताकि लड़की वाले पर खाना देने का दबाव खत्म हो जाए!इस्लाम के मुताबिक निकाह में लड़की पक्ष का खर्च न के बराबर है वलीमा आदि लड़के वाले को करना चाहिए!मेरे गद्दी समाज के लोगों हमें अपने दीन पर मजबूती से अमल करना चाहिए, सुन्नत व हदीस के मुताबिक ही शादी करना चाहिए!