हीरो मोटोकॉर्प में रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर वाराणसी के विशेष शो में नए मेवरिक (MAVERICK -440) और एक्सट्रीम 125 आर मॉडल का किया अनावरण ||

रिपोर्ट-रोहित सेठ

वाराणसी :- मोटरसाइकिल और स्कूटर बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी निर्माता हीरो मोटोकॉर्प ने वाराणसी में अपनी बहु प्रतीक्षित मोटरसाइकिले , मेवरिक 440 और एक्सट्रीम 125 आर का वाराणसी के महापौर अशोक तिवारी , हीरो मोटोकॉर्प के मुख्य विकास अधिकारी रणजीत सिंह ,यू० एस० हीरो के अधिष्ठाता कुशाग्र अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया लॉन्च |

इस अवसर पर हीरो मोटोकॉर्प के मुख्य विकास अधिकारी ( सीजीओ) रंजीवजीत सिंह ने नई बाइकों के लिए अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कहा मेवरीक 440 और एक्सट्रीम 125 आर सिर्फ मोटरसाइकिल नहीं है वह उत्कृष्ट और नवीनता की हमारी निरंतर खोज का एक प्रमाण है यह मोटरसाइकिले साहस प्रदर्शन और शैली की भावना का प्रतीक है जो उद्योग में नए मानक स्थापित करती है वही महापौर अशोक तिवारी के अलावा इस भव्य अनावरण के अवसर पर कई सम्मानित अतिथियों ,उद्योग विशेषज्ञों और मोटरसाइकिल उत्साही लोगों ने भाग लिया |

कार्यक्रम में दिल्ली से आए लाइव बैंड द्वारा आकर्षक व मनमोहक प्रदर्शन भी किया गया जिसे दर्शकों की ऊर्जा और उत्साह को बढ़ाया | मेंवरिक 440 हीरो मोटोकॉर्प डीलरशिप पर तीन वेरिएंट – बेस मिड और टॉप में निम्नलिखित दामों पर उपलब्ध होगी जिम बेस की कीमत ₹199000/ मध्य ₹214000/ और शीर्ष ₹224000/ में उपलब्ध है दूसरी ओर नई एक्सट्रीम 125 आर देशभर में हीरो मोटोकॉर्प डीलरशिप पर दो वेरिएंट जिसमें आईबीएस और एबीएस में उपलब्ध है जिनकी कीमत ₹94911/= एवं ₹99999/ एक्स शोरूम है |

मावरीक -440 मध्य वजन के मोटर साइकिल सेगमेंट में हीरो मोटोकॉर्प के अग्रणी नवीनीकरण का प्रतीक है जो रचनात्मक और प्रतिभा के प्रति कंपनी के समर्पण को प्रदर्शित करता है | गतिशील इंजीनियरिंग के साथ तैयार किया गया यह 440 सीसी के विस्थापन के साथ आता है जिसमें 4000 आरपीएम पर 36 एनएम का अधिकतम टॉर्क और मजबूत सड़क उपस्थित होती है वही एक्सट्रीम -125 आर में एबीएस से हैंडलिंग और सड़क उपस्थिति में दृश्यमान सफलताएं हैं जो युवा ऊर्जा और अत्यधिक निर्माण के साथ लोगों का ध्यान आकर्षित करते हुए एक रोमांचक ड्राइविंग के अनुभव के साथ एक पूरी तरह से अलग परिदृश्य खोलता है ||

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सदा -ए -मोबीन ❤️✍️ दहेजऔरउसका_निवारण (रोकना)…दुनिया के सभी मुल्कों की तरक्की उसमें रहने बसने वाले इंसानों की तरक्की पर निर्भर करती है हर मुल्क में भिन्न-भिन्न जाति समूह के लोग पाए जाते हैं और सभी जातियों की अपनी अपनी संस्कृति और परंपरा होती है, आज के दौर में दहेज लगभग सभी जातियों में विद्यमान एक परंपरा है, आधुनिक दौर में उन सभी स्थापित परंपराओं को खत्म करना अति आवश्यक है जो एक प्रजातंत्रात्मक देश में समानता के सिद्धांत को प्रभावित करती हैं तथा समाज व देश की तरक्की में बाधक बनती हैं!दहेज प्रथा इसमें एक प्रमुख बाधा है इसे रोकने के लिए संसद ने 1961 में दहेज प्रतिषेध अधिनियम बनाया, अफसोस कि वह किताबों से निकलकर धरातल पर पूरी तरह से लागू नहीं हो पाया यानी नागरिकों ने उस पर पूरी तरह से अमल नहीं किया!दहेज का मतलब किसी मूल्यवान प्रतिभूति से है यह हमारे समाज की एक अहम कुरीति के रूप में उभरती चली आ रही है, इस पे जिन पढ़े-लिखे, संपन्न और प्रतिष्ठित लोगों को रोक लगाना चाहिए वही इसका प्रदर्शन कर बढ़ावा दे रहे हैं, जिसका बुरा असर गरीबों पर पड़ता है उन्हें इससे मानसिक, भावनात्मक और असमानता जैसी प्रवृति का शिकार होना पड़ता है और अपनी लड़कियों को बोझ समझने लगते हैं!इसके कारण देश में औसतन हर एक घंटे में एक महिला दहेज संबंधी कारणों से मौत का शिकार होती है, दहेज के कारण ही घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, आईपीसी 498 A, मारपीट, सीआरपीसी 125, तीन तलाक, आदि अपराध होते हैं, लोग अदालतों के चक्कर लगाकर हजारों रुपए व कीमती समय बर्बाद करते हैं और सरकारी मशीनरी के प्रयोग से देश पर आर्थिक बोझ पड़ता है!अगर सभी जातियों के पढ़े-लिखे, समाज व देश हित में सोचने वाले लोग इस प्रथा को खत्म करने के लिए अपने समाज से इस्लाही तहरीक (सुधार आंदोलन) शुरू कर दें तो यह पूरी तरह खत्म हो जाएगी!हमने अपने साथियों के साथ अपनी गद्दी (गाज़ी) बिरादरी से इस कुरीति को खत्म करने की तहरीक शुरू कर दी है!भारत के विभिन्न राज्यों में गद्दी बिरादरी के लोग रहते हैं हर क्षेत्र में किसी न किसी रूप में दहेज का चलन है हमारे समाज में अधिक दहेज की मांग करना, भारी-भरकम बारात ले जाना, तरह तरह का खाना बनवाना, बड़े-बड़े भौकाली लोगों को दावत देने को लोग अपनी प्रतिष्ठा समझते हैं! हम किसी से कम नहीं की भावना में जीने वाले हमारे गद्दी भाइयों यह सोच हमारी बिरादरी, समाज और देश की तरक्की में बाधक है!और तो और बहुत से पढ़े-लिखे हमारे नौजवान साथी यह सोच बना लेते हैं कि पढ़ लिख कर जब हमें नौकरी मिल जाएगी तो किसी पैसे वाले परिवार से हमारा रिश्ता होगा खूब दहेज मिलेगा और बहुत हसीन बीवी, यानी पढ़े-लिखे और नौकरी पेशा लड़कों में दहेज की इच्छा चार गुना बढ़ जाती है, और लड़की वाले भी यह सोच बना लेते हैं कि लड़का नौकरी वाला या पैसे वाला ही हो दहेज चाहे जितना देना पड़ जाए, मेरे गद्दी भाइयों यह सोच गलत है क्योंकि लालच में किया गया निकाह गलत है!मेरे गद्दी भाइयों हमारा दीन इस्लाम है और हमारे आदर्श हजरत मोहम्मद स. हैं, हमें अपने दीन और अपने आदर्श के बताए हुए रास्ते पर चलना है!हुजूर से शादी हजरत बीबी खदीजा रजि. ने इसलिए नहीं किया था कि वह कोई सरकारी हाकिम है या बहुत बड़े व्यापारी या जमींदार या किसी सियासी ओहदे पर हैं, बल्कि इसलिए किया था कि उनके अख्लाक, आदत, किरदार, व्यवहार, ईमानदारी, सादगी और सच्चाई की कोई मिसाल नहीं!मेरे नौजवान साथियों धन, दौलत, पद, प्रतिष्ठा हासिल करो मगर इसकी वजह से निकाह में विलंब ना करो और यह मिल जाने पर दहेज का लालच ना करो, तुम्हारा पद, दौलत तो लोगों को ही पसंद आएगी, लेकिन उसके साथ सादगी पसंद नेक इंसान बनो जो खुदा को पसंद आएगा!हम अपने ऑल इंडिया गद्दी समाज फेडरेशन के सभी अविवाहित नौजवान साथियों से गुजारिश करते हैं कि संकल्प लो कि हम अपनी शादी में बिल्कुल दहेज नहीं लेंगे दोस्तों अगर तुम्हीं इस पर अमल नहीं करोगे तो बिरादरी इस पर अमल कैसे करेगी, हुजूर साहब हर बात पर पहले खुद प्रैक्टिकल करते थे तब समाज के लोग मानते थे लिहाजा आप लोग इस पर अमल करने की मेहरबानी करें, दोस्तों त्याग अल्लाह को बहुत पसंद है, दहेज का त्याग करो!बिहार,उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश आदि के संगठन से जुड़े हमारे नौजवान साथी भी इस पर अमल करें और संकल्प लें!हुजूर ने अपनी बेटी की शादी में गृहस्ती की 9 चीजे दी थी और चंद खास लोगों को दावत दी थी,वो भी मेहर के पैस से!.. इस्लाम में बारात का भी कोई जिक्र नहीं है बारात को भी बाईकाट करें.. हम तो इसे लुटेरों का गैंग कहते हैं!हम लोग हुजूर की सुन्नत पर अमल करें निकाह में अपने चंद खास रिश्तेदारों व दोस्तों को ही ले जाएं ताकि लड़की वाले पर खाना देने का दबाव खत्म हो जाए!इस्लाम के मुताबिक निकाह में लड़की पक्ष का खर्च न के बराबर है वलीमा आदि लड़के वाले को करना चाहिए!मेरे गद्दी समाज के लोगों हमें अपने दीन पर मजबूती से अमल करना चाहिए, सुन्नत व हदीस के मुताबिक ही शादी करना चाहिए!