राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान , सालारपुर बदायूं के प्रधानाचार्य राजीव कुमार द्वारा बताया गया कि शासन के निर्देशानुसार कल 21 अप्रैल को अप्रेन्टिसशिप मेले का प्रातः 10.00 बजे से अपरान्ह 04.00 बजे तक राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान , सालारपुर बदायूं में आयोजित किया जा रहा है । मेले को सफल बनाने हेतु जिला स्तर पर शासन द्वारा एक कमेटी का गठन किया गया है , जिसमें राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान , सालारपुर बदायूं के नोडल प्रधानाचार्य , उपायुक्त जिला उधोग केन्द्र , बदायूं सहायक श्रम आयुक्त बदायूं एवं जिला रोजगार सहायता अधिकारी , बदायूं रहेगें । मेले में किसी भी व्यवसाय से आई ० टी ० आई ० उत्तीर्ण अभ्यार्थी अपना पंजीकरण “ अप्रेन्टिसशिप पोर्टल अप्रेन्टिसशिप इण्डिया डॉट ओआरजी पर कराकर मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं । अप्रेन्टिस मेले में सेवायोजित करने हेतु जनपद के राजकीय / निजी अधिश्ठानों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा , ऐसे अभ्यार्थी जिनका पंजीकरण अप्रेन्टिसशिप पोर्टल पर किसी कारणवश नहीं हो पा रहा है वह आज 20 अप्रैल को राजकीय औद्योगिक प्रषिक्षण संस्थान , सालारपुर बदायूँ में उपस्थित होकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं । अप्रेन्टिसशिप मेले में प्रतिभाग करने वाले इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ अप्रेन्टिसशिप पोर्टल की पंजीकरण प्रति , दो फोटो , पहचान पत्र एवं समस्त शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र की छायाप्रति सहित उपस्थित हो सकते हैं।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी बदायूं

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed