शोभायात्रा में लीलाधर की ध्वजा लहराई।

रोहित सेठ

वाराणसी। त्रिदेव मंदिर सेवक परिवार की ओर से फागुन महोत्सव पर प्रातः धर्म संघ से शोभायात्रा निकाली गई। सर्वप्रथम निशान की पूजा मंदिर के पुजारी नितेश ने की तत्पश्चात संस्था के अध्यक्ष भरत सराफ राधे गोविंद केजरीवाल अनूप सराफ ने भक्तों को निशाना देकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया।
भगवा पताका लेकर श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल हुए धर्म संघ से शुरू होकर रविंद्रपुरी, दुर्गाकुंड होते हुए त्रिदेव मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। बैंड बाजे पर श्याम नाम की मधुर धुन बज रही थी। सजेधजे वाहन पर खाटू श्याम बाबा की अलौकिक प्रतिमा सजाई गई थी। रास्ते भर भजन लहर लहर लहराए रे श्याम ध्वजा लहराई रे, होली आई रे होली आई रे, भक्त लोग गाते रहे।ट रास्ते भर श्याम भक्त पुष्प वर्षा कर प्रभु की आरती उतारी। निशान यात्रा त्रिदेव मंदिर पहुंचकर प्रभु के चरणों में निशान अर्पण की तीनों विग्रह राणी सती सालासर हनुमान जी खाटू श्याम जी की रंग बिरंगी फूलों से अलौकिक झांकी सजाई गई विग्रहो को भोग लगा भक्तों में वितरण हुआ संयोजन में भरत सराफ राधे गोविंद केजरीवाल, अनूप सराफ सुनील अग्रवाल, सुरेश तुलस्यान,एम पी पवन अग्रवाल प्रकाश थाणेवाल, सजन सिंधी, उमाशंकर पोदार, राम बुबना, रूपेश सिधोलिया, विजय खेमका अनील सराफ,मनमोहन बेरीवाल मनीष अग्रवाल, विजय मोदी दिलीप बजाज कृष्ण कुमार काबरा मौजूद रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *