रिपोर्ट: रजनी कान्त मिश्रा
लखीमपुर खीरी
ओयल खीरी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत सैदापुर गांव में एक विवाहित महिला का संदिग्धावस्था में शव फंदे पर झूलता मिला!सूचना पर पहुँची स्थानीय पुलिस ने शव फंदे को नीचे उतरवा कर अंत्य परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया!चौकी क्षेत्र ग्राम सैदापुर गांव निवासी अर्चना उम्र लगभग 34 वर्ष पत्नी स्व मुकेश का शव उसी घर के आंगन में सरिया नामा बने जाल में साड़ी के फंदे से लटकता पाया गया! परिजनों के अनुसार घर पर अर्चना अकेली थी,!सुबह मेहमानी से वापस पहुंचे मृतका का पुत्र फंदे पर मां को लटकता देख पैर के नीचे जमीन खिसक गई हो वहीं चीखने चिल्लाने लगा!

शोरगुल सुन आसपास गांव के तमाम लोग भी मौके पर इकटठा हो गये घटना की सूचना! ग्रामीणों व पुलिस वालों विवाहिता के मायके वालों को दी! सूचना मिलते ही तत्काल प्रभाव से प्रभारी लल्ला गोस्वामी आपने दलबल के साथ मौके पर पहुंच गऐ!और विवाहिता के शव को फंदे से नीचे उतरवा कर परीक्षण के लिए लखीमपुर जिला मुख्याला भेज दिया! वहीं मृतका के भाई अर्चना को मारकर शव को फंदे पर लटकाने की आशंका जता रहे हैं। उन्होंने बताया कि अर्चना की शादी सन 2006 में मुकेश के साथ हुई थी,जिससे शादी के उसे तीन बच्चे हैं! लगभग पांच वर्षों पहले मुकेश की मौत हो चुकी है। अर्चना अपने बच्चों के साथ घर पर रहती थी!
इस बावत चौकी प्रभारी लल्ला गोस्वामी ने बताया कि विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए लखीमपुर जिला मुख्यालय भेजा गया है, पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर आग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *