नसीम अहमद

स्योहारा। आला अधिकारियों के दिशा निर्देश का पालन करते हुए पुलिस ने 6 वारण्टीयों को गिरफ्तार किया है । जिसकी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि अधिकारियों के दिशा निर्देश पर वारण्टी जबर सिंह पुत्र वंसीलाल, वीरेन्द्र कुमार पुत्र हरपाल, रजनीश कुमार पुत्र शेर सिंह, रमेश पुत्र रामस्वरूप, विक्रम सिंह पुत्र उमराव सिंह, गोविन्द सिंह पुत्र हरस्वरूप निवासी गण ग्राम झिल्ला को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी को न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बिजनौर के समक्ष पेश किया गया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक यशपाल चावड़ा, हैड कांस्टेबल रिक्की तोमर, अजय कुमार, वीरेन्द्र सिंह मौजूद रहे।

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *