संस्कृति विश्वविद्यालय मथुरा द्वारा ‘गुरु सम्मान’ कार्यक्रम आज वाराणसी मेँ।

रोहित सेठ

संस्कृति विश्वविद्यालय मथुरा द्वारा वाराणसी के कैन्टोनमेन्ट स्थित होटल रिजेन्सी में जिले के विभिन्न कालेजों के शिक्षकों का सम्मान किया गया। ‘गुरु सम्मान’ के इस कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले नगर के प्रतिष्ठित विद्यालयों के शिक्षकों को प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न से अलंकृत किए गए।

संस्कृति विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे प्रख्यात कैरियर मोटिवेशनल स्पीकर डॉ० आर० एन० यादव जी ने विद्यार्थी जीवन के उद्देश्य को रेखांकित किया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में निदेशक श्री संदीप गर्ग जी थे। कार्यक्रम का संचालन प्रतीक श्रीवास्तव जी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन शिवम शुक्ला जी ने किया।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed