भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ओ पी कश्यप का मुस्लिम समाज ने किया स्वागत।

रोहित सेठ

भारतीय समाज दल के प्रदेश अध्यक्ष इसरार अली ने फिर से कमल खिलाने का किया वादा

वाराणसी। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में भारतीय जनता पार्टी युद्धस्तर पर जुटी है। हिन्दुओं के साथ साथ मुस्लिम समुदाय को भी अपनी ओर करने की कोशिशों में जुटी है। वाराणसी स्थित सर्किट हाउस विकास भवन तिराहे पर भारतीय समाज दल के प्रदेश अध्यक्ष इसरार अली के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा ओ पी कश्यप मुस्लिम समुदाय के बीच पहुंचे। यहां मुस्लिम बाहुल्य इलाके में भाजपा नेता का गर्मजोशी का सम्मान स्वागत किया गया। भारतीय समाज दल के प्रदेश अध्यक्ष इसरार अली के अर्दली बाजार स्थित निजी निवास आवास पर प्रदेश उपाध्यक्ष ओ पी कश्यप के साथ लोगों ने बैठक की

सैकड़ों लोग पहुंचे
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष के सम्मान समारोह में सैकड़ों की संख्या में समाज ने भाग लिया। मुस्लिम समाज ने भाजपा जिन्दाबाद के नारे भी लगाए। भाजपा नेता का लोगो ने सम्मान किया। इस दौरान भाजपा नेता ओ पी कश्यप ने कहा कि भाजपा हमेशा से सबका साथ ही सबका विकास के लिए सत्ता में आई है। भाजपा ने हमेशा से जाति धर्म से उठकर सभी वर्ग के विकास के लिए कार्य किया है। पीएम मोदी ने तीन तलाक के मुद्दे पर भी मुस्लिम समाज को बड़ा तोहफा दिया है। भाजपा नेता ओ पी कश्यप ने मुस्लिम समाज के अलावा अन्य समाज के लोगों से से भाजपा को वोट करने की अपील की है।

इस दौरान मुख्य रूप से आसिफ खान नगर अध्यक्ष, मनोज श्रीवास्तव, पप्पू खान, राजेश उपाध्याय, संजय श्रीवास्तव, महफूज खान, पप्पू सोनकर, दानिश खान, इमरान खान, शेरू खान, अरमान खान, इरफान अली के अलावा आदि मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *